Please wait

ईडी को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन से छह दिन तक पूछताछ करने इजाजत मिली

झारखंड के भारतीय प्राशासनिक सेवा के अधिकारी छवि रंजन को शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

06 May 2023

ईडी को रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन से छह दिन तक पूछताछ करने इजाजत मिली

रांची। सेना की जमीन और अन्य भूमि घोटाले में गिरफ्तार रांची के पूर्व डीसी छवि रंजन से प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) छह दिन तक पूछताछ करेगी। कोर्ट ने इसकी मंजूरी दे दी। झारखंड के भारतीय प्राशासनिक सेवा के अधिकारी छवि रंजन को शनिवार को वीडियो कॉन्फ्रेंस के माध्यम से न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

इस दौरान ईडी ने पूछताछ के लिए न्यायालय से छवि रंजन का दस दिन का रिमांड मांगा। न्यायालय ने छह दिन के रिमांड की इजाजत दे दी। इससे पहले शुक्रवार को छवि रंजन को गिरफ्तार करने के बाद रांची सिविल कोर्ट के समक्ष प्रस्तुत किया गया था। कोर्ट ने आईएएस रंजन को न्यायिक हिरासत में भेज दिया था।

उल्लेखनीय है कि छवि रंजन गुरुवार को पूछताछ के लिए ईडी ऑफिस पहुंचे थे। ईडी के अधिकारियों ने उनसे 10 घंटे तक पूछताछ की। संतोषजनक जवाब नहीं देने पर ईडी ने उन्हें गिरफ्तार कर लिया था।
 

Ad Image
Comments

No comments to show. Log in to add some!

Other Relevant Stories







Download The Taaza Tv App Now to Stay Updated on the Latest News!


play store download
app store download
app img


Breaking News